ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

असम के गौहाटी में आयोजित 8वीं गर्ल्स एवं बॉयज यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

टीम के खिलाड़ियों ने कोच कमल जगाती, जीवन लाल, रेखा पाण्डे और निवेदिता के मार्गदर्शन में दमदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

गर्ल्स वर्ग में 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में बबीता का मुकाबला आंध्र प्रदेश से होगा। 60-65 किलोग्राम में रिया जोशी आंध्र प्रदेश की खिलाड़ी से भिड़ेंगी। 70-75 किलोग्राम में माही बिष्ट का सामना हरियाणा से होगा, जबकि इसी वर्ग में सैम भी हरियाणा की खिलाड़ी के खिलाफ उतरेंगी।

वहीं बॉयज वर्ग में भी उत्तराखण्ड के चार मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। 47-50 किलोग्राम में प्रियांशु वर्मा असम के खिलाड़ी से मुकाबला करेंगे। 65-70 किलोग्राम में दीपेश अधिकारी का सामना मणिपुर से होगा। 75-80 किलोग्राम वर्ग में रक्षित जोशी असम के मुक्केबाज से भिड़ेंगे, जबकि 70-75 किलोग्राम में रजनीश यादव भी अपना दमखम दिखाएंगे।

सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार को गौहाटी स्थित डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी मैदान में खेले जाएंगे।

उत्तराखण्ड टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बॉक्सिंग से जुड़े कई पदाधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।

इनमें मुखर्जी निर्वाण, प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल खोलिया, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, कोच अजय कुमार, पुष्पा कार्की धर्मवाल, मनोज कुमार और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय अधिकारी शामिल हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्रीराम सेवक सभा के 124वें नंदा देवी महोत्सव में दिनभर रही आस्था की धूम, पांच आरतियों से गूंजा नंदा देवी मंदिर परिसर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.