नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने स्नो व्यू निवासी दीपक जोशी की माताजी खस्टी जोशी (79 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका आज तड़के निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, खस्टी जोशी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे पाइंश में किया जाएगा। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

कूटा की ओर से डॉ. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल, डॉ. संतोष, डॉ. कुबेर और डॉ. शिवांगी सहित नवसांस्कृतिक समिति के खुशहाल सिंह रावत, संतोष पंत और गणेश लोहनी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का 20 नवंबर को होगा उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.