ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

10वीं में 98.6% अंक हासिल कर दिग्विजय ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के होनहार छात्र दिग्विजय सिंह अधिकारी ने हाईस्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

देवखड़ी, काठगोदाम निवासी दिग्विजय के पिता ललित सिंह अधिकारी लोक निर्माण विभाग रानीखेत में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सुमन अधिकारी चेष्टा विकास कल्याण समिति की संस्थापिका हैं।

इंस्पिरेशन स्कूल काठगोदाम, हल्द्वानी के छात्र दिग्विजय (उम्र 15 वर्ष) ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा।

दिग्विजय के अनुसार, उन्होंने शुरू से ही पढ़ाई को गंभीरता से लिया और रोजाना निर्धारित समय पर अध्ययन किया। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य गैरजरूरी गतिविधियों से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा।

परिजनों का कहना है कि दिग्विजय शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

यह भी पढ़ें :  गीता, गंगाजल और हनुमान चालीसा लेकर SSP के पास पहुंचे हरीश पनेरू, नैनीताल से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग का किया आग्रह

You missed

error: Content is protected !!