ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली। मयूर विहार फेस-3 में 18 अप्रैल 2026 को रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “अपनी संस्कृति, अपनी पहचान” थीम के तहत उत्तराखंड के लोक कलाकारों, बच्चों और क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रसिद्ध लोक गायक और म्यूजिशियन की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया, जिससे दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान महेंद्र रावत ने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कुर्माचल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति के संस्थापक, सलाहकार, पॉकेट अध्यक्ष और सुरक्षा अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

समाजसेवी एवं संगठन सचिव महेंद्र रावत ने कहा कि भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंड वासियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर रखा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर इन कार्यक्रमों में हिस्सा लें और उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, रामगढ़ के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जनता से मांगा आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!