ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक ओर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर चारधाम यात्रा की शुरुआत के बीच मौसम ने तीर्थयात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।

IMD के अनुसार 21 अप्रैल को राज्य के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में मौसम तेजी से बदल सकता है।

इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। इसका असर गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम जैसे प्रमुख धामों पर पड़ सकता है। अचानक बारिश और बर्फबारी से पैदल मार्ग फिसलन भरे और ठंडे हो सकते हैं, जिससे यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में मौसम बिल्कुल अलग बना हुआ है। देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। खासकर उधम सिंह नगर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

राजधानी देहरादून में मौसम मिला-जुला रहेगा। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 20°C के आसपास रहने की संभावना है। आंशिक बादल छाने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

पर्यटन स्थलों की बात करें तो नैनीताल और टिहरी में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। यहां हल्के बादल और ठंडी हवाएं सैलानियों को राहत देंगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

IMD ने चारधाम यात्रियों को ‘सचेत’ और ‘मौसम’ ऐप के माध्यम से अपडेट लेते रहने की सलाह दी है। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, गर्म कपड़े, दवाइयां और जरूरी सामान साथ रखने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य में फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में गर्मी और पहाड़ों में छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओं समेत पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.