ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

देहरादून। मुख्यमंत्री के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना चल रहा आंदोलन स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। कई दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन अब फिलहाल रोक दिया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र के अनुसार 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश यादव ने जानकारी दी कि 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव पहले ही केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहमति के बिना 300 रुपये की किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी।

साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि आंदोलन के दौरान धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं काटा जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई और सरकार का आभार व्यक्त किया।

बैठक में इंद्रजीत सिंह कडाकोटी (चीफ कोऑर्डिनेटर), शैलेश बगौली, चंद्रेश यादव, बीएल राणा, मोहित चौधरी, नीतू फुलारा, पुष्पा सजवान, सोनी, बसंती रावत, रितेश चौहान, पिंकी सिंह, उर्मिला तोमर, सुमित्रा, चंद्रावती, प्रीति विद्यार्थी, दीपा थापा, पुष्पा नेगी, सुनीता राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 06 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!