ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खाई में गिरी कार से लापता आरक्षी का शव बरामद

अल्मोड़ा।  एसडीआरएफ टीम ने गहरी खाई में गिरी कार से एक लापता आरक्षी का शव बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, भिकियासैंण थाने से सोमवार सुबह करीब 11:28 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि भतरौजखान थाने में तैनात एक आरक्षी, जो पिछले चार दिनों से लापता थे, उनकी कार मछोड़ क्षेत्र के पास खाई में गिरी हुई दिखाई दी है।

सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि हुंडई क्रेटा कार (UK18Q-2132) मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी।

दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने खाई में उतरकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खाई से एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान आरक्षी 11CP संजीव चौधरी के रूप में हुई। वह हरिद्वार के शेरपुर निवासी थे और वर्तमान में भतरौजखान थाने में तैनात थे।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  दहेज हत्या के आरोप का 'दंश' नहीं झेल सका पति: पत्नी की मौत के अगले ही दिन होटल में दी जान
error: Content is protected !!