ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डर गिरने को लेकर लोग आए दहशत में कोई कार्रवाई नहीं करने पर लोगों ने हल्द्वानी मार्ग को जाम किया 

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कृष्णापुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब पहाड़ी से एक विशालकाय बोल्डर अचानक नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि बोल्डर एक खड़ी कार पर गिरकर रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों लोगों की जान बच गई।

इस घटना में सड़क किनारे खड़ी एक कार और दो दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, पहाड़ी से लगातार खतरा बने बोल्डरों के कारण कृष्णापुर जाने वाला पैदल मार्ग और नीचे स्थित मकानों पर भी संकट मंडराने लगा है।

खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पहाड़ी से गिरने वाले बोल्डरों को हटाने और सुरक्षित वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाने की मांग को लेकर नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि खतरे की जद में आए परिवारों को तत्काल विस्थापित किया जाए, पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया जाए और गिर चुके बोल्डर को हटाकर वैकल्पिक पैदल मार्ग का निर्माण कराया जाए।

प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन लोगों में अब भी डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता: सनवाल पब्लिक स्कूल ने सेंट जॉन्स को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!