ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर  में शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है।

युवती की आत्महत्या के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मालधन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रामनगर में नौकरी करती थी। आरोप है कि बन्नाखेड़ा निवासी शंकर सिंह उर्फ बंटी ने करीब दो वर्ष पूर्व उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

परिजनों के अनुसार कुछ समय पूर्व युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी और उसके परिजनों ने गालीगलौज करते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने 26 अप्रैल की रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच के लिए मृतका का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 69, 115(2), 88, 108 और 352 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.