ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कालाढूंगी क्षेत्र में घर से लापता हुई महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों को नैनीताल पुलिस ने बेहद त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर कालाढूंगी पुलिस ने तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महज कुछ घंटों में महिला और बच्चों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें रुद्रपुर से सुरक्षित वापस ले आई।

जानकारी के अनुसार कोटाबाग क्षेत्र की एक महिला अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल जिलेभर की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर महिला की लोकेशन रुद्रपुर में ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत रुद्रपुर रवाना हुई और महिला व दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया और काउंसलिंग के बाद महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और नैनीताल पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, 12 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट; 11 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

You missed

error: Content is protected !!