ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने विकास खंड ओखलकाडा़ के ग्राम सुवाकोट पोखरी में “भीमताल से नशा हटाओ” अभियान के अंतर्गत मातृशक्ति को जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प साझा किया।

इस अवसर पर मातृशक्ति को गंगाजल, श्रीमद्भगवद्गीता के अंश एवं हनुमान चालीसा भेंट कर आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया गया।

हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा की जागरूक जनता से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के समय शराब और प्रलोभन की राजनीति को पूरी तरह अस्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी चुनाव में शराब बांटकर समाज को कमजोर करने का प्रयास करते हैं, उन्हें इस बार लोकतंत्र की ताकत से सबक सिखाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ स्वच्छ राजनीति भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्वच्छ राजनीति, जागरूक समाज और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करें।

यह भी पढ़ें :  38 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर रहे डॉ. आशुतोष पंथ, कुमाऊं में बांट चुके हैं 4.82 लाख पौधे
error: Content is protected !!