ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

ईंधन संकट पर गरमाई सियासत, सांसद अजय भट्ट बोले- “विपक्ष पेट्रोल के कुएं बनवाकर दिखाए”

हल्द्वानी। देश में बढ़ते वैश्विक संकट और ईंधन संरक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

इस बीच सांसद Ajay Bhatt ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले लेते हैं और आने वाले संकटों की तैयारी पहले से शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया ईंधन संकट से जूझ रही है, तब विपक्ष गंभीर होने के बजाय केवल तंज कसने में लगा हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि सब कुछ आसान है तो वे “पेट्रोल के कुएं बनवाकर दिखाएं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने अपने सरकारी काफिलों और संसाधनों के उपयोग में भी कटौती की है।

अजय भट्ट ने खुद उदाहरण पेश करते हुए कहा कि अब वह दिल्ली जाने के लिए निजी वाहन के बजाय रोडवेज बस का इस्तेमाल करेंगे, ताकि ईंधन की बचत हो सके। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को भी नसीहत देते हुए कहा कि उनकी भी जेड प्लस सुरक्षा है, लेकिन उन्हें भी स्कूटी से चलना शुरू करना चाहिए और बड़े काफिलों से बचना चाहिए।

सांसद ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए बड़े फैसलों जैसे सर्जिकल स्ट्राइक, सीएए और धारा 370 हटाने जैसे मुद्दों पर भी विपक्ष ने कभी सरकार की सराहना नहीं की और हमेशा आलोचना ही की।

यह भी पढ़ें :  10 किमी डोली में ढोकर अस्पताल पहुंचाई बीमार महिला, सड़क और मोबाइल नेटवर्क के अभाव ने फिर उजागर की पहाड़ की हकीकत

You missed

error: Content is protected !!