ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

डीएसबी परिसर के डॉ. हेम चंद्र जोशी की पुस्तक का कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने किया विमोचन

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेम चंद्र जोशी द्वारा लिखित पुस्तक “Climate Responsive Plant Biology” का लोकार्पण शनिवार को विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने पुस्तक की विषयवस्तु एवं वैज्ञानिक उपयोगिता की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक चुनौती बन चुका है। ऐसे समय में पौधों की जलवायु अनुकूलन क्षमता पर आधारित यह पुस्तक शोधार्थियों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

डॉ. हेम चंद्र जोशी ने बताया कि यह पुस्तक विश्वभर के पादप वैज्ञानिकों, कृषि वैज्ञानिकों, पारिस्थितिकीविदों, पर्यावरण शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को समर्पित है, जिनके प्रयास पौधों की दुनिया को समझने और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुस्तक में पौधों की शारीरिक क्रियाओं, जलवायु सहनशीलता तथा सतत विकास से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं को सरल एवं शोधपरक शैली में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही यह पुस्तक किसानों एवं खेतों में कार्य करने वाले श्रमिकों को भी समर्पित है, जो अपने पारंपरिक ज्ञान और अनुभवों के माध्यम से मानव, पौधों और पर्यावरण के गहरे संबंध को जीवित रखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जोशी ने संपादित पुस्तक विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी को भेंट की। यह पुस्तक Springer Nature द्वारा बर्लिन, लंदन और यूएसए से प्रकाशित की गई है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि

You missed

error: Content is protected !!