ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में 6 जून को गूंजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी भव्य निशान यात्रा और होगा संकीर्तन महोत्सव

हल्द्वानी।  आगामी 6 जून को आयोजित होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। कार्यक्रम के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की।

श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था, हल्द्वानी के अध्यक्ष अंकित पाल ने बताया कि 6 जून को सुबह 8 बजे भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा लटूरिया बाबा मंदिर, बरेली रोड से प्रारंभ होकर कालू सिद्ध मंदिर होते हुए खाटू श्याम मंदिर, मुखानी में संपन्न होगी। इसमें शहर के श्याम भक्तों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि निशान यात्रा के उपरांत शाम 7 बजे से भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में बाबा खाटू श्याम के भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ शर्मा, परविंदर पलक, कनिका ग्रोवर, निहाल ठाकरान और पंडित विवेक शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान श्री श्याम युवा मित्र मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।

6 जून को होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि निशान यात्रा और संकीर्तन महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड से भाजपा का चुनावी शंखनाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बूथ मजबूती पर दिया जोर

You missed

error: Content is protected !!