ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जय शारदा जन कल्याण समिति, हल्द्वानी की अध्यक्ष नीमा बिष्ट पिछले 24 वर्षों से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। वर्ष 2002 से शुरू हुई उनकी यह मुहिम आज हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन चुकी है।

नीमा बिष्ट अब तक एक हजार से अधिक महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के बाद अनेक महिलाओं ने स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। आज ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

नीमा बिष्ट का उद्देश्य महिलाओं के हाथों में हुनर देकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसी लक्ष्य के साथ वह उत्तराखंड के सभी जनपदों में पहुंचकर कार्य कर रही हैं। चाहे दूरस्थ पर्वतीय और अति दुर्गम क्षेत्र हों या शहरी इलाके, उन्होंने हर जगह महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया है।

उनके सतत प्रयासों का परिणाम है कि आज अनेक महिलाएं सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण तथा अन्य स्वरोजगार आधारित कार्यों के माध्यम से अपनी आजीविका चला रही हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक है और वे समाज के लिए एक मिसाल बनकर उभरी हैं।

सामाजिक क्षेत्र में उनके समर्पण, सेवा और महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की व्यापक सराहना की जा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनका यह अभियान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!