ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वार्ड 41 में “नगर के नायक सम्मान समारोह” का आयोजन, समाज के अनदेखे नायकों को किया गया सम्मानित

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय पार्षद चन्द्रप्रकाश आर्या के सहयोग से समर्थ बैंक्वेट हॉल, कमलुवा गाँजा में आयोजित “नगर के नायक सम्मान समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

समारोह का उद्देश्य उन नागरिकों को सम्मानित करना था, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज, राष्ट्र एवं जनकल्याण के लिए कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, पूर्व सैनिकों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने वाले अनेक लोगों को “नगर के नायक सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति वे लोग हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरंतर जनसेवा में लगे रहते हैं। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान करना समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मक प्रेरणा की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास है।

क्षेत्रीय पार्षद चन्द्रप्रकाश आर्या ने कहा कि मनोज पाठक द्वारा शुरू किया गया यह सम्मान अभियान जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है और वार्ड संख्या 41 का प्रत्येक नागरिक इस जनहितकारी पहल के साथ मजबूती से खड़ा है।

तीलू रौतेला पुरस्कार से सम्मानित विद्या महतोलिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इस प्रकार का अनूठा सम्मान समारोह न देखा है और न ही सुना है। उन्होंने कहा कि समाज के जमीनी नायकों को सम्मानित करने की यह पहल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को जनता से निरंतर जुड़े रहने का संदेश भी दिया।

समाजसेवी मनोज जोशी ने कहा कि मनोज पाठक का जनसंपर्क, सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण उन्हें एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष मालती नलानी ने कहा कि समाज के उन लोगों का सम्मान करना, जिन्हें कभी मंच नहीं मिला, वास्तव में एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल है।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि “नगर के नायक सम्मान समारोह” समाज में सम्मान, सहयोग, सेवा और सकारात्मक सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की महिलाओं की ‘प्लास्टिक पर वार’ मुहिम: जूट प्रॉडक्ट्स से आत्मनिर्भरता, 500 घरों को सिखाया वेस्ट मैनेजमेंट

You missed

error: Content is protected !!