ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित भगवान शनिदेव मंदिर में शनिवार, 27 जून 2026 को अंतिम शनिवार के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर भगवान शनिदेव को 101 लीटर दूध से बनी खीर का भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।

मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद जोशी ने बताया कि प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शनिदेव का विधि-विधान से स्नान एवं विशेष पूजन किया जाएगा।

इसके बाद भगवान की आरती संपन्न होगी। दोपहर 2:00 बजे से खीर के प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं को किया जाएगा।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!