ब्रेकिंग न्यूज़
एलटी शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता हटाने की मांग, शिक्षक संघ ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापनभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता के निधन पर कूटा ने जताया शोक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थनाप्राकृतिक संसाधनों से औषधि विकास पर मुंबई में युवा विद्यार्थियों से संवाद, वैज्ञानिक सोच और संरक्षण का दिया संदेशनैनीताल पुलिस का दमदार प्रदर्शन: बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती में जीते कई स्वर्ण पदक, महिला बॉक्सिंग टीम रही तीसरे स्थान परकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने जलागम विभाग मे चल रहे विकाश कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियो को दिये तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
खबर शेयर करे -

पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर: पिथौरागढ़ में 3 से 8 अगस्त तक होगी प्रादेशिक सेना ईको कुमाऊं की भर्ती रैली, 69 पदों पर होगा चयन

देहरादून। पूर्व सैनिकों और पात्र भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए भारतीय सेना की 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको कुमाऊं की ओर से भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।

यह भर्ती रैली 3 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक पिथौरागढ़ के देवकटिया ग्राउंड में आयोजित होगी। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगी, जिसमें दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सीय परीक्षण और साक्षात्कार शामिल होंगे।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 69 रिक्त पदों पर नामांकन किया जाएगा। इनमें 49 पद सैनिक (जनरल ड्यूटी) के हैं, जो केवल उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेडों के 20 पद अखिल भारतीय स्तर के पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती रैली के तहत सैनिक (जीडी) के 49 पदों के अलावा सैनिक शेफ के 4, वाशरमैन के 2, टेलर के 2, इक्विपमेंट रिपेयरर के 2, हेयर ड्रेसर के 3, ब्लैक स्मिथ का 1, क्लर्क का 1, कारपेंटर के 3 तथा हाउस कीपर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसा रहेगा भर्ती कार्यक्रम

3 अगस्त: अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन।

4 अगस्त: शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट)।

5 से 8 अगस्त: पूर्व चरणों में सफल अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण एवं साक्षात्कार।

समय पर पहुंचने की अपील

भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, सेवा संबंधी प्रमाणपत्र तथा अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ समय पर भर्ती स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी और निर्धारित मानकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कोटाबाग में विकास कार्यों को लेकर बैठक, 2.74 करोड़ के सड़क मरम्मत प्रस्ताव को जल्द शासन भेजने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!