ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पहला मुकाबला बराबरी पर छूटा, दूसरे मैच में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड ने राधा चिल्ड्रन एकेडमी को 2-1 से हराया

रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल में आयोजित अंडर-14 सिक्स-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

दिन का पहला मुकाबला भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल और राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल ब्लू टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।

दूसरा मुकाबला राधा चिल्ड्रन एकेडमी, नैनीताल और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल रेड टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से हर्षित और विवेक ने एक-एक गोल किया, जबकि राधा चिल्ड्रन एकेडमी की ओर से वैभव ने एकमात्र गोल दागा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट, डॉ. नीलम जोशी, अवन्तिका गुप्ता एवं गोदांबरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया तथा उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

मैचों का संचालन रेफरी जनक और यश पंवार ने किया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के अगले मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे, जिनमें भी रोमांचक संघर्ष देखने को मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कूटा ने पूर्व सहायक कुलसचिव एन.एस. रजवार के निधन पर जताया गहरा शोक, उत्तराखंड आंदोलन व कर्मचारी हितों में योगदान को किया याद

You missed

error: Content is protected !!