ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर : गोविन्द राना

मुनस्यारी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुनस्यारी क्षेत्र के बमनगांव माजकोट स्थित कारगिल शहीद स्वर्गीय केवलानंद द्विवेदी के स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को नमन किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को शहीद केवलानंद द्विवेदी के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान की गाथा सुनाई।

उन्होंने बताया कि शहीद केवलानंद द्विवेदी ने कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों से बहादुरी से मुकाबला करते हुए 6 जून 1999 को मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में सेना से सेवानिवृत्त ओम प्रकाश द्विवेदी, भवानी दत्त द्विवेदी, गणेश द्विवेदी, जगदीश चंद्र द्विवेदी, संदीप द्विवेदी, उपग्राम प्रधान ब्रजमोहन द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, राजू रावत, दीपू राणा, खिलेश द्विवेदी, कैलाश चंद्र द्विवेदी, कैलाश मेहता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का समापन शहीद के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने के संकल्प के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल विधानसभा को मिली ₹402 करोड़ की बढ़ेरी बैराज परियोजना की सौगात, पेयजल, सिंचाई और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार
error: Content is protected !!