सुयालबाड़ी, छड़ा और खैरना क्वारब सुयालबाड़ी, में भाजपा नेता हेमचंद आर्या ने ग्रामीणों से वार्ताकर जनसंपर्क किया

रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला 

सुयालबाड़ी। भाजपा नेता हेमचंद्र आर्या ने मंगलवार को सुयालबाड़ी, खैरना, छड़ा और क्वारब क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आयोजित बैठकों में क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, रोजगार, शिक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए और जनहित के मुद्दों के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।सुयालबाड़ी, खैरना, छड़ा और क्वारब में भाजपा नेता हेमचंद्र आर्या का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से संवाद कर विकास पर लिया फीडबैक

भाजपा नेता हेमचंद्र आर्या ने कहा कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं और आवश्यकताओं को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनसंपर्क के दौरान प्राप्त सुझावों और समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण आधार है।सुयालबाड़ी, खैरना, छड़ा और क्वारब में भाजपा नेता हेमचंद्र आर्या का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से संवाद कर विकास पर लिया फीडबैक

कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। युवाओं ने क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने रोजगार, खेल, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपने विचार भी साझा किए।

हेमचंद्र आर्या ने युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से विकास कार्यों में सहयोग करने और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।सुयालबाड़ी, खैरना, छड़ा और क्वारब में भाजपा नेता हेमचंद्र आर्या का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से संवाद कर विकास पर लिया फीडबैक

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी अपने प्रतिनिधि से सीधे संवाद का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.