ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे व कथित अभद्र व्यवहार को लेकर भाजपा ने तीखा विरोध जताया। भाजपा ने पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनादर बताया।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार शाम पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में कांग्रेस का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय में हुए घटनाक्रम पर नाराजगी जताई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में अपेक्षित संख्या में कार्यकर्ताओं के नहीं पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर वाहनों को रोकने का निराधार आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस नेता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां हंगामा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकारी कार्यालय में इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस प्रकार का आचरण कानून व्यवस्था तथा संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनादर को दर्शाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, वह अपनी योग्यता के बल पर चिकित्सक बनने के बाद संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस नेतृत्व की मानसिकता और नैतिक पतन को दर्शाता है।

प्रताप सिंह बिष्ट ने कांग्रेस की जनसभा को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के लिए हल्द्वानी में अपेक्षाकृत छोटा मैदान चुना था। इसके बावजूद जनसभा में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने अपनी राजनीतिक असफलता का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ने का प्रयास किया और इसी हताशा में एसएसपी कार्यालय में हंगामे की स्थिति पैदा हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पूर्व में दिए गए बयानों को लेकर भी आम जनता में नाराजगी है, जिसका असर हल्द्वानी की जनसभा में देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देशभर में लगातार मिल रही राजनीतिक पराजय से हताश है और इसी हताशा के चलते उसके नेता लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता सब कुछ देख रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सरकारी संस्थानों और अधिकारियों के साथ मर्यादित व्यवहार किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल, हेमंत बिष्ट, नितिन राणा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कमल रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में SIR अभियान को लेकर भ्रम दूर करें मतदाता, नोटिस मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं: एडीएम विवेक राय

You missed

error: Content is protected !!