ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाशभीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबाहल्द्वानी में उफान पर गौला नदी, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने काठगोदाम और बनभूलपुरा पुलों का किया निरीक्षण; पुलिस-एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशभीमताल के अलचौना पाण्डेछोर में आपदा का जायजा लेने पहुंचे हरीश पनेरु, ग्रामीणों ने उठाई 5 साल पुरानी सुरक्षा दीवार की मांग

हल्द्वानी/नैनीताल। पहाड़ों में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण गौला नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुधवार को गौला पुल काठगोदाम एवं गौला पुल बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने नदी किनारे की स्थिति, पुलों के आसपास लोगों की आवाजाही तथा संभावित आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता और सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी नैनीताल ने प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा एवं काठगोदाम को निर्देशित किया कि गौला नदी के आसपास रहने वाले लोगों को लगातार सतर्क किया जाए। साथ ही यदि जलस्तर बढ़ने अथवा किसी क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने थानों के पुलिस बल, आपदा प्रबंधन टीम एवं एसडीआरएफ को आवश्यक आपदा एवं राहत-बचाव उपकरणों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से यह भी निर्देश दिए गए कि अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को गौला नदी और पुलों की ओर जाने की अनुमति न दी जाए। पुलिस को नदी किनारे और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोग बढ़ते जलस्तर को देखने या फोटो-वीडियो बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को भी हाई अलर्ट पर रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से नदी-नालों के किनारे बसे इलाकों, पुलों, संवेदनशील सड़कों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखने को कहा गया है।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नदी-नालों और बरसाती गधेरों के आसपास जाने से बचें। सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी आने की स्थिति में किसी भी वाहन, कार या मोटरसाइकिल को पानी के बीच से पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

नैनीताल पुलिस लगातार मौसम और गौला नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभागों को सूचना दें।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्ध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.