ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

छात्र शक्ति ने पेश की मानवता की मिसाल: उपाध्यक्ष प्रत्याशी कुणाल बेदी के साथी मोहित पांडे ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। डीएसबी परिसर नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। चुनावी गतिविधियों और प्रचार के बीच छात्र नेताओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक सराहनीय उदाहरण पेश किया है। छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुणाल बेदी के करीबी साथी एवं छात्र नेता मोहित पांडे ने गंभीर रूप से बीमार एक मरीज के लिए तत्काल रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में एक मरीज गंभीर स्थिति में भर्ती था और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। आपात स्थिति में मरीज के परिजनों को रक्त की व्यवस्था करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान रक्त की आवश्यकता की सूचना छात्र नेता मोहित पांडे और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुणाल बेदी तक पहुंची।

सूचना मिलते ही मोहित पांडे ने बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उनकी इस तत्परता से मरीज को समय पर आवश्यक रक्त उपलब्ध हो सका। बताया जा रहा है कि रक्त मिलने के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

मरीज के परिजनों ने संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आने पर मोहित पांडे का आभार जताया। साथ ही कुणाल बेदी और उनकी टीम की ओर से दिखाई गई संवेदनशीलता की भी सराहना की।

इस मौके पर उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुणाल बेदी ने कहा कि छात्र राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना या पद हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज और जरूरतमंद लोगों के लिए भी काम करना छात्र नेताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में आगे रहकर सहयोग करेगी।

वहीं, रक्तदान करने वाले छात्र नेता मोहित पांडे ने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराना उसके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वस्थ युवाओं से अपील की कि वे जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने के लिए आगे आएं।

डीएसबी परिसर के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने छात्र नेताओं की इस पहल की सराहना की।

छात्रसंघ चुनाव के माहौल में जहां छात्र नेता अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सक्रिय हैं, वहीं जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर रक्तदान करने की यह पहल छात्र राजनीति के सामाजिक और मानवीय पक्ष को भी सामने लाती है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्यूलिकोट में दूषित पानी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे शीलू कुमार, अस्पताल में जाना हालचाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.