ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना कीहल्द्वानी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दिलाई स्वच्छता की शपथहल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारूरामनगर में यूथ कांग्रेस के नेता की कार को घेरकर हमलावरों ने की मारपीट, हालत गंभीरहल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में

दोगांव–डोलमार के बीच सड़क पर आया मलबा, हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग बाधित

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी., जेसीबी लगाकर हटवाया मलबा; यातायात कराया सुचारू

हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर दोगांव एवं डोलमार के मध्य सड़क पर मलबा आ जाने से यातायात बाधित हो गया। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। स्थिति की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्वयं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारू

मलबा आने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसएसपी ने मौके की स्थिति का निरीक्षण करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को यातायात व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश के बाद जेसीबी को तत्काल मौके पर भेजकर सड़क पर आए मलबे को हटाने का कार्य शुरू कराया गया। पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही और यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे रवाना कराया।हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारू

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते सड़क से मलबा हटाने के बाद हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात सुचारू करा दिया गया। मार्ग पर फंसे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली तथा अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

नैनीताल पुलिस की ओर से बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस ने यात्रियों से भी पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बेटी के एडमिशन के लिए देहरादून पहुंचे व्यक्ति को ऑटो चालक ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.