ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

नैनी झील के संरक्षण और अंधकार दूर करने के संकल्प के साथ हुआ दीपदान, मुख्यमंत्री धामी ने 125वें महोत्सव का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा की

नैनीताल। ऐतिहासिक श्री नन्दा देवी महोत्सव के तहत मंगलवार को आयोजित पंचारती में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मां नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना और आरती में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती तथा कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

अतिथियों ने मां नंदा-सुनंदा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर पंचारती में हिस्सा लिया। उन्होंने मां नंदा-सुनंदा से प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की।

नैनी झील के संरक्षण का लिया संकल्प

पंचारती के अवसर पर नैनी झील में दीपदान भी किया गया। अतिथियों और श्रद्धालुओं ने झील में दीप प्रवाहित कर नैनी झील के संरक्षण, उसकी स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। दीपदान को अंधकार दूर करने और समाज में सकारात्मकता एवं सद्भावना का प्रकाश फैलाने के संकल्प के रूप में भी देखा गया।

नैनी झील में दीपदान के दौरान श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी से नैनीताल सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। झील में जलते दीपों का मनोहारी दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

125वें नन्दा देवी महोत्सव का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

श्री नन्दा देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले वर्ष होने वाले 125वें श्री नन्दा देवी महोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव के 125वें वर्ष के आयोजन का व्यय उत्तराखंड सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से आयोजकों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। 125वां नन्दा देवी महोत्सव ऐतिहासिक आयोजन के रूप में मनाए जाने की तैयारी की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

श्री नन्दा देवी महोत्सव कुमाऊं की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रमुख पर्व है। महोत्सव में मां नंदा और सुनंदा की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पंचारती और दीपदान जैसे आयोजनों में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में देश-विदेश से पहुंचे पर्यटक और श्रद्धालु भी हिस्सा लेते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.