नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सभी उम्मीदवारों ने रैली निकालकर अपना दमखम दिखाया
बेटे को जीताने के लिए माँ भी उतरी मैदान में
रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला
नैनीताल। नैनीताल में रैलियों से दिखा प्रत्याशियों का दमखम, डीएसबी परिसर में आमसभा के दौरान छात्रों में दिखा भारी उत्साह; बेटे को जिताने के लिए मां भी उतरी चुनावी मैदान में, मतदान के बाद कल ही आएंगे नतीजे
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र राजनीति का माहौल पूरी तरह गरमा गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर में विभिन्न छात्र संगठनों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने रैलियां निकालकर अपना दमखम दिखाया, वहीं आमसभा के माध्यम से छात्रों के बीच अपनी प्राथमिकताएं और चुनावी विजन रखा।
आमसभा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समेत विभिन्न छात्र संगठनों और प्रत्याशियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपनी योजनाएं साझा कीं। प्रत्याशियों ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और बताया कि जीत मिलने के बाद वे छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए किस तरह काम करेंगे।छात्रों के बीच अपनी बात रखने के लिए प्रत्याशियों ने शिक्षा, परिसर की व्यवस्थाओं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। आमसभा के दौरान छात्रों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया।
बेटे को जिताने के लिए मैदान में उतरी मां
इस छात्रसंघ चुनाव में एक भावनात्मक तस्वीर भी सामने आई, जब एक मां अपने बेटे को जीत दिलाने के लिए उसके समर्थन में मैदान में उतर आई। कुमाऊं विश्वविद्यालय में अपने बेटे को जिताने के लिए सक्रिय हुईं बिना चौहान ने कहा कि वह अपने बेटे की जीत के लिए पूरी ताकत लगा देंगी।
उन्होंने बताया कि जब वह स्वयं छात्रसंघ चुनाव लड़ रही थीं, तब उनके बेटे ने उनका पूरा साथ दिया था। अब बेटे के चुनाव लड़ने पर वह उसकी जीत के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। मां और बेटे के बीच समर्थन और सहयोग की यह कहानी चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कल होगा मतदान, पांच हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोग
कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनीताल परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के मतदान करने की संभावना है। विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में कल मतदान कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।
चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाने हैं।
अब सभी की निगाहें कल होने वाले मतदान पर टिकी हैं। प्रत्याशियों की मेहनत, छात्रों का रुझान और मतदान प्रतिशत छात्रसंघ चुनाव के नतीजों को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।





































