कालाढूंगी में बड़ा हादसा टला! पैराफिट पर चढ़कर हवा में अटकी कार, दो लोग घायल

कालाढूंगी। कालाढूंगी-रामनगर मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कालाढूंगी में टेढ़ी पुलिया के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट के ऊपर चढ़ गई और हवा में अटक गई। कार की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, कार में रुद्रपुर निवासी दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। घटना के बाद दोनों घायलों ने उपचार कराया और इसके बाद वहां से चले गए।

कार के पैराफिट के ऊपर हवा में अटक जाने से मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि कार पैराफिट से नीचे नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में दोनों लोगों को मामूली चोटें आने के अलावा कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर कालाढूंगी-रामनगर मोटर मार्ग पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रंगों, रचनात्मकता और कुमाऊँनी स्वादों से सजा ‘स्कॉलर्स फेट-2026’, बाल उत्सव में प्रतिभाओं ने भरी उड़ान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.