ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की आशाओ ने अपनी मांगों को लेकर रामजी हॉस्पिटल में किया धरना प्रदर्शन।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर यूनियन की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर तल्लीताल स्थित रामजी अस्पताल में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया साथ ही आशाओं की सभी विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की।

बता दे कि लंबे समय से हर परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते आ रही आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्य का सही भुगतान नही दिया जा रहा है।जिस से नाराज़ कार्यकर्ताएं समय समय पर अपना रोष व्यक्त करते हुए नजर आ रहे है।

शुक्रवार को उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर यूनियन की आशा कार्यकर्ताओं सरकार के खिलाफ अपना जमकर विरोध प्रदर्शन जाहिर किया है।

आशा कार्यकर्ता शांति शर्मा ने बताया कि कितनी बार सरकार के खिलाफ उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा चुका ह।लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जाता है।

इसके अलावा आज तक उनके हाथ कुछ नहीं लगा।सभी आशा कार्यकर्ताएं 2007 शक्ति मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है लेकिन अब तक उनकी मांगों पर किसी ने अमल नहीं किया।

आशा कार्यकर्ता नीलम पांडे ने लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर ऐसे धरना प्रदर्शन करने पर वह सरकार के प्रति शर्मसार है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य सचिव द्वारा भी उन्हें अनदेखा किया जा रहा है।एक तरफ सरकार कहती है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ महिलाओ को सशक्तिकरण करो और बेटी आगे बढ़ाओ।

वही एक तरफ बेटियों को ही अनदेखा किया जाता है। तो यह नारा किस काम का। 18 सालों से आशाएं अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटा दिया जाता है।

सरकार द्वारा दिये गए हर टारगेट,हर कार्य को आशा बहनों ने बखूबी निभाया है लेकिन उनके मेहनत का पैसा उन्हें नही दिया जा रहा। आशाओं ने मांग कारते हुए कहा कि उनका वेतन बढ़ाना जाए।

रिटायरमेंट होने के बाद पेंशन सेवा उपलब्ध की जाए। उन्हें शहरो में डिलीवरी के 400 रुपये व ग्रामीण क्षेत्रो में डेलिवरी के 600 रुपये दिए जाते है। 18 सालों से यह ऐसे ही चलता आ रहा है जबकि महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

इतने लंबे समय से सरकार आशा वर्कर्स का शोषण करते आ रही है। जिस से आशाएं काफी हताहत है उन्होंने महंगाई को देखते हुए सरकार से उनकी मांगों को पुरा करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन मे शामिल थी।

निर्मल चंद्रा, चंद्रां सती, प्रेमा अधिकारी, प्रभा बिष्ट,काती मनराल,निर्मला चंद्रा, चंद्रा सती, प्रेमा अधिकारी, प्रभा बिष्ट, कांति मनराल, सुधा साह, शांति आर्य, मनीषा आर्य, भगवती शर्मा, देबकी देवी, गंगा, पूनम, हेमा, दुर्गा टम्टा, भावना आर्य, दीपा अधिकारी, इंदु बाला, सुनीता, दीपा कनवाल, हेमा पाठक, नीरू पुजारी, सुनीता देवी, हेमा, रोशनी, मुन्नी बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट देवकी रौतेला, मुन्नी बिष्ट, यशोदा आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद थी

यह भी पढ़ें :  खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी का गला काटा, फिर खुद को चाकू मारकर दी जान
error: Content is protected !!