ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए रामनगर में नैनीताल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव रकराने की दिशा में आज भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनग के नेतृत्व में पुलिस फोर्स द्वारा उपजिलाधिकारी रामनगर की उपस्थिति में कस्बा रामनगर, खताड़ी, शहर की पांचों गलियों में आइटीबीपी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को निष्पक्ष मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया, वहीं दूसरी ओर असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च मे  अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर, आईटीबीपी के अधिकारी व थाने का समस्त फोर्स सम्मिलित रहा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.