घर पर पानी भरते वक़्त गुलदार ने 16 वर्षीय किशोरी पर हमला कर गंभीर रूप से किया घायल
रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला
अफजलगढ़। घर के भीतर मौजूद नल से पानी भरने के दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने किशोरी पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।चीखने की आवाज सुनने के बाद मौके पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल गुलदार के चंगुल से मुक्त कराकर किशोरी को पीएचसी में भर्ती कराया गया।
बता दें कि रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी संजय सिंह पुत्र हेतराम सिंह का घेर गांव के दक्षिण दिशा स्थित है तथा पशुओं की देखरेख के लिए हेतराम सिंह घेर में ही रहते हैं।
घेर के भीतर मौजूद नल से पानी भरने के दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने किशोरी पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीखने की आवाज सुनने के बाद मौके पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को बमुश्किल गुलदार के चंगुल से मुक्त कराकर पीएचसी में भर्ती कराया।
संजय सिंह की पुत्री नीलम (16 साल) घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान वह घेर में मौजूद नल पर पानी भरने के लिए चली गई। नल पर पानी भरना शुरू करते ही आसपास घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया।
शोर-शराबा करने के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने बामुश्किल किशोरी को गुलदार के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने गुलदार के हमले में घायल किशोरी को गांव कासमपुरगढ़ी स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।
घटना से समूचे इलाके में भय का माहौल है। पीएचसी पंहुचे सीओ शुभ सुचित, रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार ने मौके पर मौजूद पीड़ित परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की।
