नैनीताल में नैनीझील पर मलुवा डालते हुए वीडियो हुआ वायरल, नगर पालिका ने ठेकेदार का बीस हजार का चालान किया

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीझील। सड़क का मलुवा डालते वीडियो वाइरल होने के बाद नगर पालिका ने ठेकेदार का बीस हजार रुपये का चालान कर दिया है। पालिका ने उन्हें हिदायत दी है कि अगली बार इस अपराध के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

नैनीताल की ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप बरसातों के दौरान भूस्खलन हो गया था। प्रशासन ने इसका समाधान करना शुरू किया, जिसके लिए शिवालिक इंफ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड को काम सौंपा गया।

कंपनी अपना काम कर रही थी कि आज सवेरे बने एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। ठंडी सड़क में मल्लीताल की तरफ से बनाए गए वीडियो में कुछ कर्मचारी सड़क में पड़े मलुवे को नैनीझील में फेंकते नजर आए।

प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को झील से समय समय पर कूड़ा और हर वर्ष मलुवा निकालना पड़ता है, ऐसे में ठेकेदार के इन कर्मचारियों की ऐसी हरकत बेवजह सरकार की मुसीबत बड़ा रही है।

वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद ई.ओ.नगर पालिका ने कर्मचारी कमल कटियार और उनकी टीम को वैधानिक कार्यवाही करने को कहा। टीम ने ई.ओ.के निर्देशों पर झील में मलुवा डालने के आरोप में कंपनी का ₹20,000/= का चालान कर दिया।

कंपनी के देहरादून निवासी अनमोल चौधरी को एक सप्ताह में उक्त धनराशि जमा करने को कहा गया है और अदा नहीं करने पर विधिसंवत कार्यवाही की बात कही गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में चरस तस्करी का भंडाफोड़: दो ग्राम प्रधान और एक पूर्व प्रधान समेत पांच गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.