नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 40 लोगों के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत की कार्यवाही

2 वाहन सीज, 16 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नदी में नहाने के साथ साथ हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

आज काठगोदाम पुलिस द्वारा क्षेत्र में काठगोदाम क्षेत्र में चित्रशिला घाट के पास रानीबाग और HMT लमजाला के पास नदी में नहाने गए व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाने पर “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

नदी में नहा रहे एवं हुड़दंग मचा रहे 40 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा मौके पर नहाने वालों जिनके पास वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र ना होने पर 02 दोपहिया वाहन सीज की गई।
सड़क पर वाहन लगाकर नदी में नहाने गए व्यक्तियों के 03 वाहनों को चौकी काठगोदाम लाकर खड़ा किया गया जिनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
साथ ही उत्पात मचाने वालों के 16 दोपहिया वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है।
सभी को भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.