हल्द्वानी। बकायेदारों से वसूली में तहसील प्रशासन तेजी से कम कर रहा है केवल एक महीने में ही बकाया वसूली में तहसील प्रशासन 12 करोड़ 69 लाख में से 3 करोड़ 48 लाख वसूली कर चुका है।

जो की कुल रकम का केवल 27 फीसदी है हल्द्वानी शहर में कई ऐसे बड़े कारोबारी हैं जिन पर सरकारी विभागों का लाखों करोड़ों रुपए बकाया है। जिन पर अब तहसील प्रशासन बेहद सख्त हो गया है।

ऐसे सभी बकायेदारों की लिस्ट चस्पा कर दी गयी है और इन सभी लोगों की आरसी काटकर नोटिस भी जारी कर दिए गए है।

तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं इस रकम में इकलौते ओम प्रकाश ऐसे है।

जिन पर अकेले ही 5 करोड़ 90 लाख रुपये का बकाया है, तहसीलदार का कहना है की जो लोग धनराशि जमा नहीं करेंगे उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.