ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खन्स्यू एवम मंगल पड़ाव पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को पढ़ाया गया जागरूकता का पाठ, बच्चों को किया पुरुस्कृत

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा  द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेश के क्रम में जनपद में स्कूलों, कालेजो, गाँव, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानों में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी/ पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल व क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी/ भवाली के निर्देशन में थानाध्यक्ष खन्स्यू श्री रोहिताश सागर द्वारा मय पुलिस टीम म0का0 तारा गोस्वामी, का0 राकेश उत्तराखंड ओलंपिक एसोशिएशन के तत्वावधान मे खन्स्यू ग्राउंड मे आयोजित हैंड बाल व वॉलीवोल प्रतियोगिता के अवसर पर जाकर बच्चो को नशा उन्मूलन , यातायात के नियमो, cyber अपराधो, महिलाओ के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे मे जानकारी दी गयी एवम बच्चो को पुरष्कार वितरित किये गए।
कोतवाली हल्द्वानी के मंगल पड़ाव चौकी पुलिस द्वारा मेहरा फुटबाल अकादमी में जाकर बच्चो को नशे के प्रति जागरूक किया गया तथा पुरस्कार वितरित किए गए।
नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे मे जानकारी दी जा रही है। तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी के निर्देश पर भवाली में ताबड़तोड़ कार्रवाई,भवाली में पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान, 30 लोगों पर जुर्माना, 7 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का चालान

You missed

error: Content is protected !!