हल्द्वानी। लगातार वनों में लग रही आग पर इन दिनों थोड़ा विराम लगा है जिससे विभाग सहित आम जनमानस ने राहत भरी सांस ली है।

जंगलों में लगी आग के चलते वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। वहीं वन्य जीवों पर भी जान का खतरा पैदा हो गया था।

इस बीच तराई पूर्वी वन विभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी का कहना है कि पिछले 15 दिनों से डिवीजन में वनाग्नि को लेकर ऐसी कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

जंगलों में आग लगाने के आरोप पर अब तक सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अखिलेश यादव के बयान पर भड़की पहाड़ी आर्मी, आज बुद्ध पार्क में किया पुतला दहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.