ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़।  तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर मंगलवार को आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे यात्रियों का वाहन बुंदी के समीप ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक और 5 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपराह्न लगभग चार बजे बुंदी पुल के पास आदि कैलाश से धारचूला की ओर आ रहा वाहन संख्या (यूके 05 सीए 0828 बोलेरो कैंपर) ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।

वाहन में कुल चालक और 5 यात्री सवार थे। सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। एसएसबी की 11वीं वाहिनी के चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश पुनेठा ने बताया कि सभी यात्री नोएडा, यूपी के हैं।

सभी यात्रियों को सीमा चौकी बुंदी लाया गया। जहां पर उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में पुलिस और आर्मी के मेजर व जवानों के बीच मारपीट,मेजर समेत 10 से अधिक पर मुकदमा

You missed

error: Content is protected !!