ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनपद के अंतर्गत नेशनल हाईवे संस्था द्वारा किए जा रहे ब्रिज निर्माण कार्यों की कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में समीक्षा की।

नेशनल हाईवे की तरफ से बैठक में अधिशासी अभियंता हल्द्वानी प्रवीण कुमार ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि धनगढ़ी नाला और पनौद नाला पर ब्रिज निर्माण का कार्य गतिमान है।

जबकि काशीपुर आरओबी ब्रिज 2 लेन का कार्य पूर्ण कर आवागमन हेतु उपयोग में लाया जा रहा है।

आयुक्त दीपक रावत ने अधिशासी अभियंता एनएच को निर्देशित किया कि रामनगर-मरचुला व अल्मोड़ा-दन्या मार्ग के अलावा जनपद के अंतर्गत एनएच द्वारा किए जा रहे ब्रिज निर्माण कार्य और सड़क चौड़ीकरण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कर लें।

इसके साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि निर्माण कार्य के दौरान नदी, नाले का मार्ग अवरूद्ध न हो और यात्रियों के आवागमन के लिए भी यथासंभव मार्ग खुला रखा जाए।

इस दौरान बैठक में हल्द्वानी मंडलीय अर्थ एवं संख्या अधिकारी शेर सिंह नेगी और अपर सांख्यिकी अधिकारी स्वदेश मनराल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 5 कोचिंग संस्थान सील, छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सुरक्षा मानकों का विशेष ऑडिट

You missed

error: Content is protected !!