ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कर दो गांव के समीप गिरी खाई में,12 लोग घायल, कार में 12 लोग थे सवार 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार दो गांव के समीप खाई में गिरी। कार में 5 बच्चे और 7 वयस्क महिला पुरुष थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी रैफर किया गया है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नैनीताल घूमने आए पर्यटक अपनी महिंद्रा कार संख्या यू.पी.42 ए.यू.4444 से नैनीताल- हल्द्वानी मार्ग में जा रहे थे।

अचानक दो गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में 12 लोग सवार थे। जिसमें से पांच बच्चे और 7 वयस्क महिला और पुरुष थे।

सभी पर्यटक नैनीताल व आसपास घूमकर लौट रहे थे, जब ये हादसा हो गया। दोपहर हुए इस हादसे के बाद ज्युलिकोट के चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रैस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार, कटरा से दबोचे गए दोनों आरोपी

You missed

error: Content is protected !!