गहरी खाई में गिरने से पांच महीने के बच्चे की गई जान  परिवार के तीन लोग घायल 

अल्मोड़ा। कार के गहरी खाई में गिरने से पांच महीने के बच्चे की जान चली गई। जबकि परिवार के तीन लोग घायल हैं। परिवार कोटद्वार का रहने वाला है जो कि अपने मायके से ससुराल आ रहे थे।

अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात का बताया जा रहा है।

घायलों को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। इसके बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अल्टो कार सल्ट  के झिमार गांव के पास खाई में गिर गई।

हादसे में पांच माह के अंश नेगी पुत्र दीपक नेगी की मौत हो गई। जबकि किरण पत्नी दीपक नेगी उम्र 26 वर्ष, अमित नेगी पुत्र उमेद सिंह उम्र 26 वर्ष और सरोज उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को पहले सल्ट के देवालय अस्पताल पहुंचाया गया था। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया है।

बताया जा रहा है कि अमित नेगी अपने बड़े भाई दीपक नेगी की ससुराल गौलीखाल से अपनी भाभी किरण, भतीजा अंश और भाभी की मां सरोज को साथ लेकर वापस कोटद्वार को लौट रहे थे। तभी सल्ट के झिमार गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.