हल्द्वानी/लालकुआं। भारी बरसात और जल भराव के बीच  जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को दिनभर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा,तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित सिंचाई विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण पर रहे।

इस दौरान इंदिरा नगर द्वितीय में गौला नदी से सटे दो घरों के लोगों को मयसामान सहित सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया। इसके अलावा जयपुर खीमा में जमरानी नहर की सफाई के लिए पोकलैंड मशीन लगाकर काम शुरू करवाया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को भी दिन भर बारिश रही। इस दौरान लालकुआं क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जल भराव और नहर से पानी के ओवरफ्लो होने पर मौके पर उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा टीम सहित पहुंचे।भारी बरसात और जल भराव के बीच प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद,

इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम तीनपानी गोरापड़ाव क्षेत्र में जल भराव का निरीक्षण करते हुए निकासी के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। इसके बाद गंगारामपुर, मोती नगर हाथीखाल, सहित जमरानी नहर का निरीक्षण किया।भारी बरसात और जल भराव के बीच प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद,

इस दौरान जयपुर खीमा में जमरानी नहर की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पोकलैंड लगाने के निर्देश देते हुए मौके पर ही काम शुरू करवाया। इसके पश्चात गौला नदी के किनारे तटवर्ती इलाके में रह रहे दो परिवारों को में सामान सहित शिफ्ट कराया गया।भारी बरसात और जल भराव के बीच प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद,

उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि एक परिवार अपने रिश्तेदारी में शिफ्ट हुआ है जबकि दूसरे परिवार को सरकारी स्कूल में शिफ्ट कराया गया है तहसीलदार को पूरी व्यवस्था देखने को कहा गया है।

इसके अलावा गौला नदी में तटबंधों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा श्रीलंका टापू में निवासरत लोगों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए भी उनका हाल-चालजाना।

तहसीलदार को रोजाना श्रीलंका टापू के निवासियों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि श्रीलंका टापू में खाद्य रसद सामग्री आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में है साथ ही आपात स्थिति के लिए हेलीपैड भी बनाया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.