ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी का कूड़ा टचिंग ग्राउंड के बजाय सड़कों पर, दुर्गंध से जीना बेहाल

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। हल्द्वानी कुमाऊं का सबसे बड़ा नगर निगम है यहां की आबादी लगभग चार लाख है और रोजाना लाखों कुंतल कूड़ा शहर से निकलता है।

लेकिन नगर निगम द्वारा बेहतर व्यवस्था न होने के कारण यह कूड़ा टचिंग ग्राउंड में सही से निस्तारित नहीं हो पा रहा है।

यही वजह है कि कूड़े का ढेर बढ़ते बढ़ते इतना ज्यादा हो गया है की राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी गिरने लगा है। रामपुर काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग में हल्द्वानी आवला चौकी के पास बने टचिंग ग्राउंड से कूड़ा न सिर्फ हाईवे तक आ रहा है।

बल्कि भारी दुर्गंध से आसपास के इलाके का हाल बुरा है इसका असर पहाड़ जाने वाले पर्यटकों पर भी पड़ता है लेकिन सालों से यही समस्या होने के बाद भी नगर निगम आज तक इसका स्थाई समाधान नहीं ढूंढ पाया है।

हालांकि मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है की बरसात के समय कूड़ा गीला होने की वजह से कूड़े की गाड़ियां टचिंग ग्राउंड के भीतर नहीं जा पाती इसलिए ऐसे हालात हैं जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड में 'VIP' के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन, FIR दर्ज; जानें अबतक क्या-क्या हुआ
error: Content is protected !!