ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामदहल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामदभवाली में कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालुहल्द्वानी : बायोटेक्नोलॉजी विभाग में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 37 विद्यार्थियों ने लिया हिस्साहल्द्वानी में सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत और उसे इंसाफ दिलाने के लिए पूरे देश की जनता और चिकित्सक भड़के हुए हैं लगातार लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कहीं नारेबाजी कर आक्रोश जताया जा रहा है तो कहीं कैंडल मार्च निकाल आरोपियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

वहीं शनिवार को हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स और शहर के चिकित्सक सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की।

प्रदर्शन रैली की शक्ल में रामपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज से लेकर नैनीताल रोड शहीद पार्क तक पहुंचा इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्किंग प्लेस में महिला डॉक्टर्स और महिला स्टाफ के लिए सुरक्षा के लिए सरकार सख्त से सख्त नियम कानून बनाए।

 सेन्ट्रल प्रोटेक्शन एक्ट (CPA) को जल्द लागू करे। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बिजली का करंट बना काल, मां-बच्ची की मौत से फिर मचा हड़कंप, डेढ़ महीने में चार मौतें; यूपीसीएल की कार्यशैली पर उठे सवाल

You missed

error: Content is protected !!