भाजपा नेता एवं लालकुआं दुग्धसंघ अध्यक्ष द्वारा गरीब विधवा का रेप करने एवं उसके ड्राइवर द्वारा जान से मारने की धमकी देने की महिला ने तहरीर पुलिस कप्तान नैनीताल एवं कोतवाली लालकुआं में सौंपी।

हल्द्वानी/लालकुआं। बिन्दुखत्ता निवासी विधवा गरीब महिला ने लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष पर परमानेंट नौकरी दिलाने के नाम पर मजबूरी व लाचारी का लाभ उठाने व इच्छा के विरुद्ध बलात्कार करने तथा जान से मारने की धमकी देकर डराने व धमकाने तथा न्याय मांगने से वंचित रखने का आरोप लगाया है।

साथ ही एक तहरीर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं कोतवाली पुलिस लालकुआं को सौंपी है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि पर्मानेंट नौकरी दिलाने का दिलासा देते हुए मुकेश बोरा नाम के व्यक्ति द्वारा मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए और मेरा बलात्कार किया गया।

साथ ही धमकी दी कि इसका जिक्र किसी से किया तो मैं तुमको डेली वेजेज नौकरी से भी हटवा दूंगा। क्योंकि मेरे छोटे छोटे बच्चे है, तथा मैं गरीब विधवा महिला हूं और लोक लज्जा का भी डर था।

इसलिए मैं चुप रही। कुछ समय बाद फिर दुग्ध डेरी संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अपने कार्यालय में बुलाया गया तथा अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 26 दिसम्बर 2021 को नरीमन चौराहा काठगोदाम स्थित एक होटल में मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

कुछ समय बाद फिर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने हेतु दबाव बनाया।

महिला का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने ड्राइवर कमल बेलवाल द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी।

ड्राइवर कमल बेलवाल एवं मुकेश बोरा द्वारा बार बार अपने ऑफिस में बुला कर डराया गया, चुप रहने को बोला गया अन्यथा जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसकी वट्सेप चैट भी महिला के द्वारा पुलिस अधिकारियों को सौंपी गयी है।

महिला ने मुकेश बोरा व ड्राइवर कमल बेलवाल से अपनी एवं बच्चों की जान का खतरा बताया है। साथ ही पुलिस से मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

वहीं लालकुआं पुलिस कोतवाल दिनेश फर्त्याल द्वारा बताया गया कि महिला के द्वारा पुलिस को जो तहरीर दी गयी है, इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.