सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी मरीजों की आयुष्मान कार्ड से होने वाली करीब सभी जांचें सोमवार से बंद हो जाएंगी। केवल भर्ती मरीजों (आईपीडी) को ही आयुष्मान कार्ड से जांच की सुविधा मिलेगी।

हल्द्वानी, नैनीताल व रामनगर आदि सरकारी अस्पतालों में अभी तक आयुष्मान कार्ड से ओपीडी मरीजों की खून की जांच, एक्स-रे समेत 56 जांचें निशुल्क होती थीं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को लाभ मिलता था, पर अब सोमवार से ये सभी 56 जांचें ओपीडी मरीजों की नहीं होंगी।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मामले में एनएचएम के निदेशक के पत्र के बाद यह निर्णय लिया गया है। जिसमें उन्होंने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अनुबंध के तहत निजी डाग्नोस्टिक सेंटर से निशुल्क जांचें उपलब्ध होने का हवाला देते हुए लिखा है कि आयुष्मान से ओपीडी में निशुल्क जांच को धनराशि उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है।

यानि अब मरीज को आयुष्मान कार्ड से जांचें कराना है तो उसको पहले अस्पताल में भर्ती होना होगा तभी कार्ड का लाभ मिल सकेगा। बेस में औसतन रोज 900 से ज्यादा मरीज ओपीडी में इलाज को पहुंचते हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों को डॉक्टर जांचों के लिए लिखते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज आयुष्मान कार्ड दिखा कर जरूरी जांचें करा लेता था।

बेस अस्पताल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुम लता ने शनिवार को ज्वाइन कर लिया है। डॉ. लता अभी तक अल्मोड़ा में तैनात थीं। अब बेस अस्पताल में अब दो रेडियोलॉजिस्ट हो गए हैं। यहां पहले से ही अनुबंध के आधार पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. डीएस नेई काम कर रहे हैं। अब एक रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने पर भी अल्ट्रासाउंड सेवा बंद नहीं होगी। अस्पताल में अभी तीन और डॉक्टरों की ज्वाइनिंग होना बाकी है।

गोल्डन कार्ड इलाज मिलने में हो रही दिक्कतें दूर होंगी

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन ने गोल्डन कार्ड से इलाज में आ रही दिक्कतों को लेकर शनिवार को सीएमओ नैनीताल डॉ. हरीश पंत से मुलाकात की। पेंशनर्स एक्टिव टीम के मुख्य संयोजक रमेश पांडे ने कहा कि गोल्डन कार्ड से निजी अस्पतालों में इलाज में पेंशनर्स को दिक्कत आ रही है। उन्होंने अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारकों के लिए अलग से काउंटर बनाने की मांग की। सीएमओ ने सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.