हल्द्वानी। हरीश पनेरू व उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में आज बुधपार्क में एक दिवस ये धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।हरीश पनेरू व उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिकों ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

जिसमें उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ कुमाऊं मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और सरकार द्वारा 8 अगस्त 2023 को जो एक शासनादेश जारी किया गया था कि जितने भी सरकारी विभाग में ठेके पर कार्यरत कर्मचारी हैं।हरीश पनेरू व उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिकों ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

उन सभी को सेवायोजन पोर्टल या प्रयाग पोर्टल से जोड़ा जाए जो की एक सरकार के द्वारा बनाया गया पोर्टल है उसे पोर्टल के द्वारा ना जोड़ा जाने के उपलक्ष में और 29 जून 2024 से देहरादून मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में एक सूत्र मांग को लेकर चल रहे धरने के उपलक्ष में एक दिन का धरना प्रदर्शन आज बुद्ध पार्क में दिया गया।

जिसमें  हरीश पनेरू द्वारा और सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सभी सदस्यों के द्वारा यह कहा गया अगर शासन प्रशासन यथा शीघ्र इन मांग को नहीं सुनती है तो 12 /09/2024 को सभी श्रमिक श्री हरीश पनेरु के नेतृत्व मैं सभी लोग 12 तारीख को सचिवालय कुच व मुख्यमंत्री आवास का घेराव व विधानसभा घेराव करेंगे।

इसमें जो भी जनहानि होगी उसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जल संस्थान उच्च प्रशासन व उत्तराखंड सरकार की होगी आज के धरना प्रदर्शन में प्रांतीय संरक्षक गणेश नाथ गोस्वामी प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्याम सिंह संभल प्रांतीय प्रचार मंत्री पुरन चंद चौबे मंडल अध्यक्ष गोविंद आर्य मंडल महामंत्री गिरीश चंद्र मंडलीय कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र मंडली उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री आरेंद्र व शाखा अध्यक्ष हल्द्वानी महेश चंद शाखा कोषाध्यक्ष महेश आर्य शाखा अध्यक्ष लाल कुआं घनश्याम बरगली शाखा शाखा कोषाध्यक्ष सुरेश पनेरु शाखा भीमताल से अध्यक्ष कमल कनौजिया जी शाखा नैनीताल से शाखा सचिव दयाल कांडपाल बागेश्वर शाखा अध्यक्ष राजू बिष्ट राजू बिष्ट शाखा सचिव नवीन चंद पांडे खटीमा से शाखा सचिव गोलक मंडल रूद्रपुर से शाखा अध्यक्ष अध्यक्ष परशुराम जी रामनगर शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार अल्मोड़ा से अल्मोड़ा से सुंदर बिष्ट लाल कुआं शाखा सचिव विशन राम हल्द्वानी शाखा सचिव पवन कुमार सभी कुमाऊँ मंडल के सभी डिविजनों से 422 लोग धरने में उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.