मासूम बच्ची से उसके ही स्कूल के तीन बच्चों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,तीनों आरोपी नाबालिग

उधम सिंह नगर।  सितारगंज में मासूम बच्ची से उसके ही स्कूल के तीन बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 9 साल, 11 और 14 वर्ष है।

आरोपियों में एक विशेष समुदाय का होने पर बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को संरक्षण में लिया है जबकि 14 वर्षीय विशेष समुदाय का युवक फरार है।

सोमवार को एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ स्कूल में उसी के नाबालिग साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

वह पढ़ने के लिए गांव के सरकारी स्कूल चली जाया करती है। सोमवार को भी वह सुबह करीब आठ बजे स्कूल गई थी।

दो-तीन घंटे बाद वह रोती हुई घर आ गई। महिला ने जब रोने की वजह पूछी तो उसने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने उसके निजी अंगों के साथ छेड़खानी की है।

इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया।
चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

दो नाबालिग आरोपियों को संरक्षण में लिया गया है जबकि तीसरा नाबालिग आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सेंट जॉन्स स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.