प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में जमकर किया प्रदर्शन

चंपावत। जिले में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज होने लगा है। सोमवार को प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती का विरोध करते हुए शिक्षकों ने राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी व जिला मंत्री इंदुवर जोशी के नेतृत्व में चंपावत जिले में चॉक डाउन कर दिया है।

इस दौरान शिक्षकों ने शैक्षिक व अन्य कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया और सरकार से प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के आदेश को रद्द करने की मांग की।

इस कारण चॉक डाउन से शिक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।

लोहाघाट के जिला अध्यक्ष दीपक अधिकारी, मंत्री गोविंद सिंह मेहता के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरोध जताया है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस फरमान का राजकीय शिक्षक संघ कड़ा विरोध करता है। इस आदेश के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के बैनर तले पूरे प्रदेश व चंपावत जिले में शिक्षकों ने चॉक डाउन किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.