उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल दिसंबर तक इनमें से आठ और अगले साल छह अप्रैल तक छह भर्ती परीक्षाएं होंगी। आयोग ने तीन नई भर्तियों की तिथियां भी जारी की हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, सचिवालय प्रशासन में अपर निजी सचिव परीक्षा की शुरुआत अक्तूबर से कर दी जाएगी। सचिवालय और आयोग में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की परीक्षा 12 जनवरी को प्रस्तावित है।

राजकीय पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य परीक्षा का आयोजन अगले साल मार्च में होगा। इन तीनों भर्तियों के आयोग जल्द विज्ञापन जारी करेगा। पूर्व से जिन भर्तियों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं, उनकी तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।

भर्ती परीक्षा का नाम तिथि
जीआईसी विभागीय परीक्षा 29 सितंबर
सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 06 अक्तूबर
समीक्षा अधिकारी परीक्षा 26 व 27 अक्तूबर
अपर निजी सचिव परीक्षा अक्तूबर से शुरुआत
पीसीएस मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवंबर
ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक परीक्षा 22 नवंबर
पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार परीक्षा 18 दिसंबर
समीक्षा, सहा. समीक्षा अधिकारी परीक्षा 12 जनवरी 2025
पॉलिटेक्निक कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा 18 व 19 जनवरी
पॉलिटेक्निक सिविल, मैकेनिकल प्रवक्ता परीक्षा 22 फरवरी
पॉलिटेक्निक हिंदी, अंग्रेजी प्रवक्ता परीक्षा 23 फरवरी
पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य परीक्षा मार्च में
इंटर कॉलेज प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा 06 अप्रैल
पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा- 02 सितंबर से शारीरिक दक्षता, 15 दिसंबर को कांस्टेबल भर्ती, 29 दिसंबर को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ऑल सेंट्स कॉलेज का 157वां वार्षिकोत्सव एवं एथलेटिक मीट संपन्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.