शिव भक्तों के लिए खुशखबरी है। भगवान भोलेनाथ के प्राचीन निवास स्थल आदि कैलाश यात्रा के लिए दो सितंबर से पास बनने शुरू हो जाएंगे।

प्रशासन प्रतिदिन 150 पास जारी करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद भगवान शिव के निवास स्थल को वैश्विक पहचान मिली है।

प्रधानमंत्री के दौरे के बाद इस साल पहला मौका है जब मई और जून में 21,000 यात्री आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए आए थे।

मूसलाधार बारिश के चलते सड़क के बंद होने और आपदा के खतरे को देखते हुए 02 जुलाई से यात्रा बंद कर दी थी। 15 सितंबर तक मानसूनी बारिश रुक जाती है।

इसे देखते हुए देश भर से श्रद्धालु और पर्यटक आदि कैलाश के दर्शन के लिए आने के इच्छुक हैं। देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यात्रा को लेकर जानकारी ले रहे हैं।

अधिकतर श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन आवेदन भी किया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने दो सितंबर से परमिट जारी करने का निर्णय लिया है। दो माह बाद आदि कैलाश यात्रा शुरू होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ में क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत; जंगल में बिखरा मलबा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.